उझानी में गैंगस्टर एक्ट का वांछित तमंचे संग धरा, पुलिस ने रात में घेरकर पकड़ा।
उझानी (बदायूँ) 18 मई।
मुखबिर की सटीक सूचना पर उझानी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 58 वर्षीय बदमाश को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी थाना दातागंज क्षेत्र के ग्राम बौरा का रहने वाला है।
थाना उझानी के उपनिरीक्षक रवनीत सिंह को शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित बाबा उर्फ भंगड़ी उर्फ साधू पुत्र शिवदयाल अब्दुल्लागंज चौराहे की ओर आ रहा है। और उसके पास तमंचा है।
अब्दुल्लागंज-जिरौली रोड पर पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे 40 कदम की दूरी पर ही दबोच लिया।
तलाशी में आरोपी की पैंट की दाहिनी जेब से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। 315 बोर का जिंदा कारतूस भी मिला।
पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया बाबा उर्फ भंगड़ी उझानी थाने के मु0अ0सं0 4/26 में गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 में भी वांछित था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25(1-B)(a) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद असलहे को सील कर दिया गया है।

— राजेश वार्ष्णेय एमके।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

