7:39 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के सुपुत्र प्रभात राजपूत का जन्मदिन धूमधाम से मना, बधाई देने वालों का लगा तांता

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के सुपुत्र प्रभात राजपूत का जन्मदिन धूमधाम से मना, बधाई देने वालों का लगा तांता।

उझानी-बदांयू 17 मई।

केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा के होनहार सुपुत्र एवं सेंट्रल कंज्यूमर स्टोर्स लिमिटेड के चेयरमैन प्रभात राजपूत का जन्मदिन रविवार को सेवा और संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। सुबह से ही आवास और कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, शंकर गुप्ता रूद्र, किशनचंद्र शर्मा, मोहित राज शर्मा, राहुल शंखधार,ने प्रभात राजपूत को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “युवा नेतृत्व के प्रतीक प्रभात जी का जीवन जनसेवा को समर्पित है। ईश्वर इन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता प्रदान करें।” इसके अलावा जिले के तमाम जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और सामाजिक संगठनों ने सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से फूल-मालाओं के साथ बधाई दी।

जन्मदिन के अवसर पर प्रभात राजपूत ने मरीजों को फल वितरण किया और गौशाला में गौ-सेवा की। उन्होंने कहा, “पिताजी केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा से मिले संस्कारों के कारण ही जनसेवा का भाव जागा है। जन्मदिन पर केक काटने से बड़ा सुख जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना है।”

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह केक काटकर और लड्डू बांटकर खुशी मनाई। समर्थकों ने “जनसेवा के सच्चे सिपाही प्रभात भैया को जन्मदिन की बधाई” के नारों से माहौल गरमा दिया।

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के सुपुत्र होने के साथ-साथ प्रभात राजपूत ने सेंट्रल कंज्यूमर स्टोर्स लिमिटेड के चेयरमैन के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। सहकारिता के क्षेत्र में उनके नवाचारों की चर्चा पूरे प्रदेश में होती है।

पूर्व प्रत्याशी नगरपालिका परिषद शंकर गुप्ता रूद्र ने प्रभात राजपूत को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, कहा बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ जीवन, सुख, समृद्धि एवं निरंतर यश प्रदान करे।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस