8:58 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के अब्दुल्ला गंज में शिक्षा का महाकुंभ: टॉपर्स का भव्य सम्मान, गूंजा प्रतिभा का जयकारा

उझानी के अब्दुल्ला गंज में शिक्षा का महाकुंभ: टॉपर्स का भव्य सम्मान, गूंजा प्रतिभा का जयकारा।

उझानी बदायूं 17 मई।

श्री सालिक राम आदर्श इंटर कॉलेज का प्रांगण शनिवार को ऐतिहासिक पल का गवाह बना। मेधावी छात्र सम्मान समारोह में जब दो होनहार सितारे मंच पर आए तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने हाईस्कूल के टॉपर धीरेंद्र शाक्य और इंटरमीडिएट की टॉपर रिया साहू को अपने हाथों से चमचमाती साइकिल भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने दोनों टॉपर्स को माल्यार्पण कर आशीर्वाद दिया और कहा, “ये बच्चे सिर्फ स्कूल ही नहीं, पूरे उझानी क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।”

विद्यालय की प्रबंधिका नेहा मिश्रा और यशस्वी प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने कहा कि धीरेंद्र और रिया की मेहनत आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल है। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भरोसा जताया कि ये छात्र एक दिन देश का नाम ऊंचा करेंगे।

कार्यक्रम की गरिमामयी अध्यक्षता रवि समदर्शी महाराज ने की, जबकि मोहम्मद आरिफ के शानदार संचालन ने समां बांध दिया। इस गौरवशाली मौके पर गौरी शर्मा, आनंद मिश्रा, अमन मिश्रा, विवेक दुबे, रविश शर्मा, गौरव मिश्रा और उदित मिश्रा सहित सैकड़ों अभिभावक और छात्र मौजूद रहे।

कॉलेज परिवार के अमन शर्मा ने एलान किया कि मेधावी छात्रों को ऐसे ही प्रोत्साहित किया जाता रहेगा ताकि उझानी शिक्षा के नक्शे पर चमकता सितारा बन जाए।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस