लिफ्ट मांगकर लगा दिया चूना, उझानी में बाइक वाले के 35 हजार गायब।
बिल्सी रोड पर ठग का खेल: मदद के बदले जेब साफ।
उझानी बदायूं 16 मई।
भलाई का जमाना ही नहीं रहा। उझानी के बिल्सी रोड पर मदद करना एक बाइक सवार को भारी पड़ गया। लिफ्ट मांगने वाले ठग ने घंटाघर चौराहे पर 35 हजार रुपये पार कर दिए और फरार हो गया। पीड़ित राजकिशोर गांव पहाड़पुर का रहने वाला है।
शुक्रवार दोपहर राजकिशोर गांव से उझानी आ रहा था, तभी रास्ते में एक युवक ने हाथ दिया, “भैया, घंटाघर तक छोड़ दो।” राजकिशोर ने तरस खाकर बाइक रोक दी। चौराहे पर पहुंचते ही ठग ने जेब पर हाथ साफ कर दिया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

