4:42 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी बिजलीघर के कंट्रोल पैनल में ब्लास्ट, चार घंटे ठप रही बिजली

उझानी बिजलीघर के कंट्रोल पैनल में ब्लास्ट, चार घंटे ठप रही बिजली।

भीषण गर्मी में Town 1, 3 व 4 के लोग परेशान, जेई की टीम ने सुबह 3 बजे बहाल की आपूर्ति।

उझानी (बदायूं) 16 मई।

बीती रात 11:50 बजे उझानी बिजलीघर के मुख्य कंट्रोल पैनल में अचानक शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट हो गया। तकनीकी खराबी के चलते Town 1, Town 3 और Town 4 फीडर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

भीषण गर्मी और उमस के बीच करीब चार घंटे तक लोग बिजली कटौती से बेहाल रहे। सूचना मिलते ही जेई अमित कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया।

कर्मचारियों ने रातभर मशक्कत के बाद सुबह 3:00 बजे बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी। जेई अमित कुमार ने बताया कि कंट्रोल पैनल में खराबी आ गई थी जिसे ठीक कर लिया गया है। फिलहाल सभी फीडरों पर आपूर्ति सामान्य है। विभाग ने उपभोक्ताओं को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस