7:24 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी फर्जी मार्कशीट से नपा में चौकीदार से लिपिक बने कर्मचारी पर रिपोर्ट दर्ज

उझानी-बदांयू 26 अप्रैल।

नगर पालिका परिषद के ईओ विनय कुमार मणी त्रिपाठी ने काफी दिनों से चल रहे फर्जी मार्कशीट मामले में आज बर्खास्त पालिका कर्मी नफीस अहमद सैफी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत करा दिया है।

बताते चलें एक सामाजिक पार्टी के अध्यक्ष की शिकायत पर नफीस अहमद सैफी जो नगर पालिका में मृतक आश्रित कोटे से चौकीदार थे। उन्होंने कुछ साल पहले फर्जी मार्कशीट लगा कर लिपिक पद हथिया लिया।

एटा जनपद से बनीं फर्जी मार्कशीट को एटा के डीआईओएस ने भी लिखित में फर्जी माना था। इसी आधार पर आज ईओ ने धोखाधड़ी से चौकीदार से लिपिक बने नफीस अहमद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करा दिया है। कोतवाली पुलिस ने जांच सब इंस्पेक्टर राहुल चौहान को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस