10:05 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – ग्रामीणों ने सूखी फ़सल संग बिजलीघर घेरा,की नारेबाजी

उझानी – ग्रामीणों ने सूखी फ़सल संग बिजलीघर घेरा,की नारेबाजी।

उझानी-बदांयू 25 अप्रैल।

पिछले एक हफ्ते से बिजली ना आने से कोतवाली क्षेत्र के गांव बुटला,बुटला दौलत सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने आज मक्का के सूखे पौधे लेकर बिजलीघर का घेराव कर प्रदर्शन किया।

नारेबाजी करते हुए कहा कि बिजली ना आने से मक्का की फसल सूखने लगी है। कई बार शिकायतें की मगर विभाग पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

बिजलीघर पर मौजूद मिले एक जेई को ग्रामीणों ने घेर लिया,जमकर नारेबाजी की कहा कल तक व्यवस्था में सुधार ना हुआ तो बिजलीघर पर बडा आंदोलन किया जाएगा। जेई के समस्या समाधान के आश्वासन पर सेकंडों ग्रामीण वापस हो लिए।

विज्ञापन एक्सप्रेस