होमगार्ड्स परीक्षा-बेल्ट, घड़ी, टोपी, चश्मा उतरवाकर केंद्रों में मिला प्रवेश ।
उझानी-बदांयू 25 अप्रैल।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती-2025 की तीन दिवसीय लिखित परीक्षा शनिवार से नगर के महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज में शुरू हो गई। पहले दिन पहली पाली में सुबह 8 बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया, जिससे गेट पर भीड़ देखने को मिली।

एमजीपी कालेज गेट पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। केंद्रों के बाहर पुलिस ने अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली। इस दौरान अभ्यर्थियों से जूते, बेल्ट, घड़ी, टोपी, चश्मा और ब्लूटूथ डिवाइस उतरवाकर चेकिंग की गई। साथ ही प्रवेश द्वारों पर विशेष सतर्कता बरती गई और हर केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
यह परीक्षा शनिवार, रविवार और सोमवार को जिले के 15 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। जिसमें कुल 31392 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, शनिवार को दोनों पालियों में परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

