10:09 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान पाए सुधांशु का काॅलेज में हुआ सम्मान

इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान पाए सुधांशु का काॅलेज में हुआ सम्मान।

उझानी-बदांयू 24 अप्रैल।

कछला के राधेलाल इंटर कॉलेज के इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में दूसरे स्थान पर आऐ काॅलेज टाॅपर सुधांशु को आज प्रधानाचार्य डॉ शिशुपाल सिंह ने स्टाफ व प्रबंध समिति के सदस्यों संग सम्मानित किया।

कक्षा अध्यापक राजेश कुमार उत्तम ने कहा कि सुधांशु हमेशा नियमित व पढाई के प्रति अनुशासित रहा उसी का परिणाम है कि सुधांशु ने आज परिवार ही नहीं कालेज का नाम रोशन किया है।

सुधांशु को फूल-मालाएं पहनाकर शिक्षकों ने मिठाई खिलाई इस मौके पर प्रबंधक शोभित वैश्य, अनिल यादव, राजकपूर, राहुल इंदवार, दिनेश प्रकाश,तपन राज, हिमांशु सक्सेना, साजिद अली आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस