3:10 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में फुंका 5 एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर, दो व पांच नंबर फीडर की सप्लाई प्रभावित

उझानी में फुंका 5 एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर,दो व पांच नंबर फीडर की सप्लाई प्रभावित।

स्थानीय स्तर से कटौती, पांच-पांच घंटे चलती है आधे-आधे शहर की बिजली सप्लाई।

बदांयू एक्सप्रेस ने दो दिन पहले चेताया था।

उझानी-बदांयू 24 अप्रैल।

बदांयू एक्सप्रेस ने 22 अप्रैल के अंक में खबर प्रसारित की थी कि ” हांफने लगे ट्रांसफाॅर्मर कम पड रहा तेल” वह बात सही थी, बिजलीघर में कल 5 एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर धोखा दे गया। उसके फुंकने से दो व पांच नंबर फीडर प्रभावित हो गये। आलम यह है कि अब बचे ट्रांसफाॅर्मर से पांच पांच घंटे आधे-आधे शहर को बिजली सप्लाई मिल रही है। अगर एक दो दिन में ट्रांसफॉर्मर सही ना हुआ तो ओवरलोडिंग में कहीं दूसरा ट्रांसफाॅर्मर धोखा ना दे जाऐ इससे इंकार नहीं किया जा सकता। कटौती ऊपर से नहीं स्थानीय स्तर से की जा रही है।—————–

बिजली कटौती से पेयजलापूर्ति भी हो रही है प्रभावित, बिजली कम मिलने से शहरवासियों को पानी की सप्लाई भी सुचारू रूप से नहीं मिल पा रही। आलम ऐसा ही रहा तो जनता का ग़ुस्सा कभी भी फूट सकता है,कल स्थानीय विधायक हरीश शाक्य से भी जनता ने बेतहाशा बिजली कटौती की शिकायत की है।—————–

दो व पांच नंबर फीडर से यह एरिया है प्रभावित – स्टेशन रोड, पंखा रोड, रामलीला ग्राउंड, श्री नारायण गंज, पुरानी अनाज मंडी, गंजशहीदा, अयोध्या गंज, बदांयू रोड आदि।————-

बिजली कटौती से आधा ही क्यों पूरा शहर है प्रभावित – जब पांच एमबीए का ट्रांसफाॅर्मर फुंक गया तो पांच पांच घंटे आधे-आधे शहर की सप्लाई चलने से पूरा शहर ही भीषण गर्मी में प्रभावित हो रहा है। इस बारे में जानकारी करने को एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय को मोबाइल संख्या 7599560242 से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका फोन नोट रिचेविल ही बताता रहा।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस