2:10 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के संतोष कुमारी श्रवण कुमार काॅलेज- इंटरमीडिएट में अलीशा, हाईस्कूल में गौरव ने किया टाॅप

उझानी के संतोष कुमारी श्रवण कुमार काॅलेज- इंटरमीडिएट में अलीशा, हाईस्कूल में गोरव ने किया टाॅप

उझानी-बदांयू 23 अप्रैल।

संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उझानी के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं का श्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

हाई स्कूल में गौरव ने 91.83% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, सूर्यांश तोमर ने 87.83 %प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा अवधेश यादव व वेदांश महेश्वरी ने 87.50% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में अलीशा कुरैशी ने 88% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, नियति वार्ष्णेय ने 87.6 0% तथा प्रताप यादव ने 87.40 %अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया
विद्यालय के प्रबंधक रतन कुमार जिंदल व प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने छात्र-छात्राओं की सफलता पर बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस