8:31 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- अभियान थमते ही पुराने ढर्रे पर लोटे ई-रिक्शा व ऑटो चालक

अभियान थमते ही पुराने ढर्रे पर लोटे ई-रिक्शा व ऑटो चालक।

आगे तीन व पीछे चार सवारियां बैठा कर भर रहे फर्राटे।

उझानी-बदांयू 23 अप्रैल।

उझानी में ऑटो चालक नियमों को दरकिनार कर क्षमता से दोगुनी सवारियां बैठाकर लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। हाल ही में हादसों के बावजूद प्रशासन की ढिलाई और अवैध वसूली के कारण हालात जस के तस बने हुए हैं।

शहर में ऑटो चालक थोड़े लाभ के लिए सवारियों की जान जोखिम में डालकर वाहन दौड़ा रहे हैं। बुधवार को चालकों की गलती से संजरपुर रोड पर एक ई रिक्शा पलटने से दो लोग घायल होने के बाद भी बृहस्पतिवार को बेपरवाही दिखी।

चालक सात सवारियों को बैठाकर ऑटो दौड़ाते नजर आए, जबकि ई-रिक्शा में आठ व नो सवारियां दिखाई दी। ऑटो में नियम तीन का है।

लोगों का आरोप है कि अधिकारी बड़े हादसों के बाद अभियान चलाते हैं, लेकिन मामला शांत होते ही सब कुछ पुराने ढर्रे पर आ जाता है।

ऑटो चालक कुछ रुपयों के लालच में मानकों को दरकिनार कर शहर के हर रूट पर छह से सात सवारियों को बैठाकर ऑटो दौड़ा रहे हैं। ड्राइवर सीट के बगल में अतिरिक्त सीट लगाकर दो से तीन सवारियां बैठाने से सबसे अधिक खतरा होता है। जगह नहीं बचने पर सामने से वाहन आते ही चालक ऑटो को नियंत्रित नहीं कर पाते और हादसा हो जाता है।

हर चौराहे पर स्थानीय थाना और यातायात पुलिस की तैनाती के बावजूद कोई उन्हें रोकने का प्रयास करता नहीं दिखा।

बृहस्पतिवार को बरी बाईपास चौराहे पर दिन में ज्यादातर ऑटो चालक छह सवारी बैठाने के बाद ही ऑटो को चौराहे से आगे ले गए। जबकि ऑटो में तीन सवारी बैठाने का मानक है। शहर में स्टेशन रोड पर ई-रिक्शा में सात से आठ सवारियां तक दिखी। बरी बाईपास पर पार्किंग ठेकेदार के लोग ऑटो के आगे खड़े होकर डंडे दिखाते हुए वसूली करते दिखे।

जिले में ऑटो चालकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले चालकों, बिना लाइसेंस अप्रशिक्षित चालकाें के चालान काटे गए थे। मुख्यमंत्री के आदेश पर 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष अभियान भी चला था। कुछ दिन सुर्खियां बटोरने के बाद अधिकारी सभी अभियानों को भूल गए।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस