2:02 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी -सांड के हमले में मजदूर गम्भीर रूप से घायल

उझानी -सांड के हमले में मजदूर गम्भीर रूप से घायल।

उझानी बदांयू 18 अप्रैल।

नगर के मोहल्ला बालाजीपुरम निवासी 25 वर्षीय सचिन पुत्र रिषीपाल मजदूरी करने का काम करता है रोजाना की तरह आज सुबह 8 बजे के आस-पास जब वह नगर के मोहल्ला श्री नारायण गंज में मजदूरी कर रहा था तभी पीछे से अचानक आए सांड ने उसपर हमला करके उसके पैर में सींग घुसेड़ दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया ।


काम कर रहे साथी मजदूरों उसे ई रिक्शे से इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आए जहाँ ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के बाद उचित इलाज हेतु राजकीय मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया । पिछले दिनों भी श्री कृष्ण वर्मा को सांड ने पटककर घायल कर दिया था।

विज्ञापन एक्सप्रेस