2:05 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी की निहारिका प्रकाश ताइक्वांडो अकादमी की छात्रा आराध्या ने जीता गोल्ड मेडल

उझानी की निहारिका प्रकाश ताइक्वांडो अकादमी की छात्रा आराध्या ने जीता गोल्ड मेडल।

उझानी-बदांयू 15 अप्रैल।

आगरा में इंटरनेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन हुआ। जिसमें देश-विदेश के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया ।
उझानी की निहारिका प्रकाश ताइक्वांडो अकादमी से बच्चों का चयन हुआ था। कई बच्चों ने 13 अप्रैल को प्रतिभाग किया जिसमें आराध्या वर्मा पुत्री श्रीमती ज्योति स्वर्णकार निवासी कल्याण सिंह चौक उझानी ने 40 kg वेट वर्ग में टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। उन्होंने नोएडा ,गुड़गांव, हरियाणा के सामने वाले प्रतिद्वंदियों को हराया। एवं गोल्ड मेडल हासिल किया।

साथ में उझानी निहारिका प्रकाश अकादमी के और भी बच्चों ने अपने-अपने वर्ग की फाइट्स जीती एवं सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
आराध्या वर्मा जिन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया। उझानी एकेडमी आने पर उनकी कोच निहारिका यादव जिन्होंने उन्हें ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट प्रदान की एवं सामाजिक संत रवि जी समदर्शी द्वारा आराध्या वर्मा को पिता हरीश वर्मा के साथ सम्मानित किया।

प्रतिभाग करने वाले ओर भी बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


सामाजिक संत श्री रवि समदर्शी जी ने बच्चों की हौसला अफजाई की । साथ में उझानी ताइक्वांडो कोच निहारिका यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

राजेश वार्ष्णेय एमके

विज्ञापन एक्सप्रेस