5:18 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकली पालकी शोभायात्रा

उझानी में श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकली पालकी शोभायात्रा।

उझानी-बदांयू 30 मार्च।

उझानी में आज 24 वें तीर्थंकर भगवान श्री महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर जैन समाज के धर्मानुयायियों द्वारा भगवान महावीर स्वामी की पालकी नगर उझानी के मुख्य मार्गों से निकली। जैन समाज के साधर्मी बंधु ने शुद्ध वस्त्रों में इंद्र रूप में भगवान की पालकी शोभायात्रा निकाली गई ।

महिलाओ ने भगवान श्री महावीर का मंगल भजन व जयकारे लगाए। प्रभात फेरी जैन मंदिर से प्रारंभ होकर कछला रोड घंटाघर चौराहे से होती हुई नखासा मार्ग से होकर पुनः मंदिर जी में विसर्जित हुई। भगवान का पूजा अभिषेक के बाद प्रसाद वितरण किया गया।


पालकी यात्रा में आकाश, रॉबिन,संचित, अंकित, शशांक सम्यक, अंकित,सक्षम, शुभ,दीपक, सोनू एवं निखिल जैन आदि सभी ने इंद्र रूप में भगवान की पालकी निकाली।

प्रभात फेरी में अध्यक्ष अनूप जैन, अरुण जैन, जयदीप जैन,अभिषेक जैन,निर्दोष जैन, सैंकी, अजय जैन, मनोज जैन,पिंकुल, विनीत जैन, संचित , अंकित, शशांक, पारस, आकाश, हिमांशु, शुभ सहित समस्त जैन समाज का सहयोग रहा।
महिलाओं में रजनी जैन, संगीता जैन, मनका जैन,रुचि जैन, सीमा जैन, कामिनी जैन, अनीता जैन, अमिता जैन, रूपा जैन,मोनिका, प्रतिज्ञा, तृप्ति, साक्षी , सौम्या, भव्या, मधु,लता, बीनू, प्राची,कीर्ति, पूजा,प्रिया, आदि ने भगवान महावीर के मंगलाष्टक का गुणगान किया।
महावीर भगवान का संदेश जिओ और जीने दो , अहिंसा परमो धर्मः के नारे पूरे नगर गूंजें।

श्री दिगम्बर जैन मंदिर में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा भजन, नृत्य एवं नमोकार मंत्र सुनाए गए, सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

महिलाओं ने भगवान महावीर का पालना किया एवं आरती के पश्चात सभी लोगों ने प्रसाद भोज ग्रहण किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस