
उझानी-बदांयू 28 मार्च।
उझानी क्षेत्र में बीती रात पुलिस और एक वांछित अभियुक्त के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें अभियुक्त के पेर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया हैं।
कोतवाली पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात साढे बारह बजे छतुईया फाटक से बाईपास जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति के किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में होने की सूचना मुख़बिर से पुलिस को मिली।
सूचना पर उपनिरीक्षक जगमेन्दर व रविन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और संदिग्ध की घेराबंदी कर ली। एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर खेतों की ओर भागने लगा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।
पुलिस ने घायल की पहचान श्रीपाल पुत्र छोटे निवासी मोहल्ला नझियाई थाना उझानी बताया। पुलिस के मुताबिक श्रीपाल उझानी कोतवाली क्षेत्र का एनबीडब्ल्यू वांछित है और उसके खिलाफ विभिन्न अपराधों में करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस तथा मौके से एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। घायल अभियुक्त को पुलिस निगरानी में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

