उझानी में राणी सती गौ सेवा रथ (एंबुलेंस) का केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया शुभारंभ

।
बदांयू जिले में पहली प्राइवेट गाय एंबुलेंस।
उझानी-बदांयू 27 मार्च।
उझानी के मोहन ज्वेलर्स के स्वामी समाजसेवी,गऊ प्रेमी अनिल कुमार तुलस्यान द्वारा निर्मित मां राणीसती गौ सेवा रथ एंबुलेंस का बीती रात पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर पर महंत दिनेश चंद्र पाठक की मोजुदगी में मंत्रोच्चारण कर केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने हवन-पूजन के साथ रिविन काटकर शुभारंभ किया। बदांयू जिले की यह पहली प्राइवेट एंबुलेंस है जो सूचना मिलने पर तुरंत बीमार गाय को अस्पताल लेकर जाएगी।
गौ सेवा रथ की निःशुल्क सेवा देने वाले समाजसेवी अनिल तुलस्यान ने बताया कि कई बार देखा गया है वाहन के अभाव में समय से इलाज ना मिलने के कारण गऊमाता दम तोड़ देती है। अब एंबुलेंस द्वारा घायल गाय को समय से अस्पताल ले जाकर उसकी जान बचाई जा सकती है। इसी को लेकर एक प्रयास किया गया है।
शुभारंभ के वक्त केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने भी अनिल तुलस्यान के गाय के प्रति सेवाभाव की तारीफ की, बताते हैं कि इस एंबुलेंस के निर्माण में 23 लाख रुपए का खर्चा आया है। कुछ जरूरी दवाएं व उपकरण एंबुलेंस में मौजूद भी रहेंगे। जिससे घायल गाय को तुरंत उपचार मुहैया हो सके।
इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, व्यापारी नेता राजकुमार बंसल, रतनकुमार जिंदल, गोपाल कृष्ण तुलस्यान, बौबी तुलस्यान,अभदेश गोयल,अजय कुमार गर्ग, अमित मित्तल,विजय कुमार गर्ग, विवेक राष्ट्रवादी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

