उझानी में रामनवमीं शोभायात्रा -मुंड गले में डाली, रण में कूद पड़ी मां काली

…।
उझानी-बदांयू 26 मार्च।
नगर में नवरात्र के अवसर पर श्री कामधेनु गौशाला कमेटी (रजि) के तत्वावधान में रामनवमीं शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। मां काली की सचल झांकी विकराल स्वरूप में नृत्य करते हुए नगर के विभिन्न मार्ग से होकर गुजरी, जहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर माता रानी का स्वागत किया।
मोहल्ला बाज़ार कलां स्थित बिहारी जी के मंदिर से प्रारंभ राम नवमी शोभायात्रा का रिविन काटने के साथ ही केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने मां महाकाली का खप्पर भरकर एवं पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया।
शोभायात्रा मोहल्ला बाज़ार कलां, क़िला खेड़ा ,साहूकारा, बिल्सी रोड, स्टेशन रोड, पुरानी अनाज मंडी,कछला रोड होते हुए बिहारी जी के मंदिर में संपन्न हुई। जगह-जगह श्रृद्धालुओं ने भगवान् राम की झांकी की आरती उतारकर प्रसाद का वितरण भी किया।
पुष्प वर्षा के साथ जगह-जगह ठंडाई व शरबत का हुआ वितरण।
रामनवमीं शोभायात्रा पर जगह-जगह श्रृद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। वही बिल्सी रोड पर समाजसेवी कृष्ण कुमार गर्ग,गोरव गर्ग द्वारा ठंडाई का वितरण किया गया। स्टेशन रोड पर अजंता स्वीट्स पर रूहअफजा के शरवत को वितरित किया गया। कई जगह श्रृद्धालुओं ने प्रसाद का भी वितरण किया।
इस दौरान पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, गौशाला कमेटी के अध्यक्ष रतनकुमार जिंदल,भाजपा के नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल बंटी, व्यापारी नेता राजकुमार बंसल,सर्वेश कुमार गुप्ता, डाॅ आलोक कुमार गुप्ता,विवेक राष्ट्रवादी, राजीव गोयल, राहुल शंखधार,शंकर गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

