3:39 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

एपीएम कॉलेज में कलश सजाओ में मोहिनी एवं भजन प्रतियोगिता में राधा रहीं अव्वल

एपीएम कॉलेज में कलश सजाओ में मोहिनी एवं भजन प्रतियोगिता में राधा रहीं अव्वल।

उझानी-बदांयू 25 मार्च ।
एपीएम पीजी कॉलेज में नवरात्रि के उपलक्ष्य में आज कलश सजाओ प्रतियोगिता एवं भजन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के निदेशक डॉ एम एस ए अग्रवाल एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ त्रिवेन्द्र कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करके किया।

कलश सजाओ प्रतियोगिता में कुमारी मोहिनी ने प्रथम स्थान, कुमारी ज्योति ने दूसरा स्थान एवं कुमारी अलीशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भजन प्रतियोगिता में कुमारी राधा ने प्रथम स्थान, कुमारी प्रियांशी शाक्य ने दूसरा स्थान एवं छात्र आशीष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुति से कार्यक्रम की शोभा और भी अधिक बढ़ा दी।

महाविद्यालय के निदेशक डॉ एम एस ए अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि सभी प्रतिभागियों ने पूरे मनोभाव से अपनी प्रस्तुति दी जिसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य प्रतिभा को मंच के माध्यम से सभी के सामने लाना है ताकि उसे जीवन में आगे बढ़ने में एक विश्वास जाग्रत हो सके।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत वशिष्ठ ने सभी का आभार प्रकट किया एवं विजेता प्रतिभागियों की सराहना की। महाविद्यालय के निदेशक एवं प्राचार्य ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. शिल्पी पांडे, प्रो.आदर्शकांता डॉ. शुचि गुप्ता, डॉ. सुष्मिता, डॉ. जितेंद्र सिंह राणा, प्रो.श्रेष्ठ,प्रो.मीनाक्षी सक्सेना, प्रो.आदेश, प्रो.जीतपाल, प्रो.मोनिका प्रो.शालिनी शर्मा, प्रो. तालिब, प्रो. अंशुल जैन आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर संजीव कुमार सिंह ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस