7:20 am Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल प्रदेश सेवा रत्न से सम्मानित

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल को पूरे भारत स्थर पर सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले समाज के दर्द को समझने वाले एवं समाज के प्रत्येक तबके के मानव और जीवों से हमदर्दी रखने वाले नाथ नगरी बरेली के नरेंद्र पाल को मां वैजयंती रिजॉर्ट आगरा में उत्तर प्रदेश सरकार में गौ सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय नें विकल्प मानव सेवा संस्था के खुले मंच से जनता के बीच अंग वस्त्र प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर ‘प्रदेश सेवा रत्न” से ताज नगरी की धरती पर भव्य कार्यक्रम में सम्मानित किया जोखी नाथ नगरी बरेली के लिए बहुत बड़ा सम्मान है बता दें नरेंद्र पाल लोगों की जान बचाने के लिए अभी तक 19 बार रक्तदान करके लोगों के जीवन बचाने में अग्रिम भूमिका निभाते हुए लोगों के भीतर लहू बन के दौड़ने का सौभाग्य प्राप्त कर चुके है और निर्धन कन्याओं की विवाह में नव जीविका की वस्तु देकर उनके नव जीवन की शुरुआत में सहयोगी रहे है नारी सशक्तिकरण में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं देश के युवाओं को भी नशे की लत से बचाने को नशा मुक्ति कैंप लगे स्वयं नुक्कड़ नाटक करके नशे के विरुद्ध अभियान चला कर जागरुक कर देश के नौजवानों को नशे की लत से बचा रहे हैं शिक्षित समाज बनाने के लिए समय-समय पर शिक्षा सामग्री नि:शुल्क वितरण कर समाज सेवा करते हैं पर्यावरण बचाने के लिए समय-समय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम सांस ना होगी कम पर पेड़ लग रहे हम के तहत समाज को जागरूक कर वृक्षारोपण करते हैं बाल विवाह एवं बाल मजदूरी के विरुद्ध समाज को जगरूक कर समाज की कुरीतियों को दूर करने का प्रयास करते रहते हैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ महिला सशक्तिकरण एवं महिला सुरक्षा के लिए जागरूकता के कार्यक्रम कर और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल मदद कर बालिकाओं और महिलाओं का सहयोग और समाधान करते रहते हैं महिला सम्मान व सेवा में हमेशा आगे रहते है महिलाओं और बालिकाओं के लिए हमारी किशोरी हमारा आधार मुहिम के तहत महिला सशक्तिकरण में संलग्न है वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सफल बनाने के लिए गा लो मुस्कुरा लो सारी मुश्किल में मिटा लो कार्यक्रम के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करते हैं मौसमानुसार नि:शुल्क जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण, कंबल वितरण, चाय बिस्कुट नाश्ता वितरण, भोजन वितरण, कैंप लगाकर नि:शुल्क दवाइयां का वितरण, हमारी किशोरी हमारा आधार कार्यक्रम करके महिलाओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरण, नि:शुल्क रक्तदान, गौ सेवा, कुत्ते आदि जीव सेवा जैसे जरूरतमंदों के जरूरतानुसार वास्तु देकर समाज सेवा करते हैं अपनी सामाजिक सेवा का नरेंद्र पाल नें परचम लहराया है इसके लिए उन्हें “प्रदेश सेवा रत्न” से ताज नगरी आगरा की धरती पर सम्मानित किया गया जो की नाथ नगरी बरेली को बड़े गर्व की बात है

विज्ञापन एक्सप्रेस