267 दिन की पदयात्रा… आस्था और संकल्प की मिसाल, कुंवरगांव में भव्य स्वागत
कुंवरगांव। मध्यप्रदेश के विदिशा से चारधाम की कठिन पदयात्रा पर निकले श्रद्धालु दीपक विश्वकर्मा रविवार को कुंवरगांव पहुंचे, जहां नगरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। 267 दिनों से लगातार जारी उनकी पैदल यात्रा ने लोगों को आस्था, धैर्य और दृढ़ संकल्प का संदेश दिया।

नगर में उनके आगमन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंचे। हर कोई उनकी इस कठिन यात्रा के अनुभव सुनने को उत्सुक नजर आया। दीपक विश्वकर्मा ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी यात्रा को जारी रखा और रास्ते में लोगों के सहयोग से आगे बढ़ते रहे।
कुंवरगांव में उनके ठहराव के दौरान सेवा और सहयोग का विशेष माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने न सिर्फ उनका स्वागत किया, बल्कि आर्थिक सहयोग देकर उनकी यात्रा को आगे बढ़ाने में मदद भी की। भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था कर श्रद्धालु के प्रति अपनी आस्था और सम्मान प्रकट किया।
इस दौरान नगर पंचायत प्रतिनिधि किशनवीर रावत, हरीश, अनूप सिंह, नीरज, मुकेश, चेतन प्रकाश, ब्रजपाल, प्रेमपाल सिंह, बंटी, चंद्रसेन सहित कई लोग व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से जुटे रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

