कादरचौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 03 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जनपद बदायूँ में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कादरचौक पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, सुश्री अंकिता शर्मा के कुशल निर्देशन एवं समस्त क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे इस अभियान के क्रम में थाना कादरचौक पुलिस टीम ने सक्रियता एवं तत्परता दिखाते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 03 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्यवाही से क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का माहौल व्याप्त हुआ है, वहीं आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है। पुलिस की यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की निरंतरता को भी दर्शाती है।
केशव गुप्ता
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

