6:17 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

मां स्कंदमाता के दर्शन पाकर भक्त हुए निहाल


उझानी-बदांयू 23 मार्च।

चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को देवी मंदिरों में भक्तों ने माता स्कंदमाता के दर्शन किए। धूप, दीप, नारियल एवं चुनरी चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। सुबह से ही देवी मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।

साहूकारा स्थित छोटी माता मंदिर, क़िला खेड़ा स्थित बड़ी माता मंदिर, अयोध्या गंज में काली माता मंदिर, पुरानी अनाज मंडी स्थित शिव मंदिर, बाजार कलां स्थित मैमिया मंदिर में भजन-कीर्तन समेत धार्मिक अनुष्ठान हुए।

देवी मंदिरों में भक्तों ने पूजन कर मनौतियां मांगी। शाम को मंदिरों में हुई महाआरती में भक्तों ने माता रानी का गुणगान किया और प्रसाद भी वितरित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस