बिल्सी विधानसभा से सपा के संभावित प्रत्याशी योगेन्द्र तोमर ने क्षेत्र में घूमकर मुस्लिम भाइयों को दी ईद की शुभकामनाएं।
उझानी-बदांयू 21 मार्च।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, एवं बिल्सी विधानसभा के संभावित प्रत्याशी योगेंद्र तोमर ने बिल्सी, उझानी सहित देहात क्षेत्र में घूमकर मुस्लिम समुदाय के भाइयों से ईद उल फितर की मिलकर दी शुभकामनाएं दी ।
मुस्लिम भाइयों ने भी योगेन्द्र तोमर का दिल खोलकर स्वागत किया। उनका फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया।



उझानी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव 114 बिल्सी विधानसभा से सपा के संभावित प्रत्याशी योगेंद्र तोमर ने उझानी शहर के आसपास के गांव सहित विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह ईद उल फितर की मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, श्री तोमर ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को एक संदेश दिया कि हम सभी हिंदू मुस्लिम भाइयों को एकत्रित होकर रहना चाहिए। यही भारत की संस्कृति है।
उन्होंने कहा मैं होली पर हिंदू भाइयों से भी होली मिलने पूरी विधानसभा में घुमा था। और आज शनिवार को मीठी ईद पर भी अपने छोटे बड़े मुस्लिम भाइयों से गले लगकर ईद मिली और अपने विधानसभा के लोगों को तहे दिल से शुभकामनाएं और बधाई दी
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र तोमर ने बताया कि मैं बिल्सी विधानसभा की जनता के हर सुख दुख में खड़ा रहता हूं। और मुझे बिल्सी विधानसभा की जनता का बहुत ही प्यार और सम्मान मिल रहा है, में अपनी विधानसभा के समस्त लोगों के साथ हमेशा खड़ा रहूंगा ।
बिल्सी विधानसभा की जनता को किसी समय मेरी किसी प्रकार कोई जरूरत हो तो मुझे तुरंत बताएं मैं उसकी हर सुख दुख में तत्पर मिलेगा योगेंद्र तोमर ने बिल्सी विधानसभा के कई गांव में जाकर ईद उल फितर की शुभकामनाएं दी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

