।

उझानी-बदांयू 21 मार्च।
नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की गई। मंदिरों में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम दिखा। शहर के प्रमुख शक्तिपीठों और मंदिरों में सुबह की पहली किरण के साथ भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। देर रात तक मां के जयकारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहे। भक्तों ने सुख-शांति की कामना की।
क़िला खेड़ा मोहल्ला स्थित बड़ी माता मंदिर में सुबह से भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने माता चंद्रघंटा के चरणों में शीश नवाए। साहूकारा स्थित मैमिया मंदिर में भजनों की प्रस्तुतियां पेश की गईं।
साहूकारा सिथ्ति छोटी माता देवी मंदिर में माता की चौकी लगाई गई। महिलाओं ने मनमोहक भजनों से मां का गुणगान किया। मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्त देर रात तक आते रहे।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

