1:36 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में अकीदत, एहतराम के साथ मनाई ईद-उल-फितर


उझानी-बदांयू 21 मार्च।

नगर में ईद-उल-फितर की नमाज अपने तय समय पर सभी मस्जिदों में अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दीं। लोगों का एक-दूसरे को बधाइयां देने का सिलसिला देर रात चलता रहा।

शहर में जामा मस्जिद और ईदगाह के अलावा छोटी बड़ी मस्जिदों में नमाज हुई। जामा मस्जिद में मोहम्मद शफीक ने, ईदगाह पर हाफिज नुमान ने नमाज अदा कराई।
मुबारक मौके पर लोग गले मिले और भाईचारे का संदेश दिया। मुल्क की तरक्की और कौम की खुशहाली के लिए दुआ की गई।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उपजिलाधिकारी सदर मोहित कुमार, सीओ सुनील कुमार सिंह, इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार, एसएसआई गुड्डू सिंह, के साथ एक बटालियन पीएसी व समस्त कोतवाली स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस