6:16 am Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में तेज हवा और बूंदाबांदी ने बढ़ाई किसानों की चिंता

उझानी-बदांयू 20 मार्च।

जनपद में बृहस्पतिवार देर रात व शुक्रवार सुबह को हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। अचानक बदले मौसम से किसान को पककर खड़ी गेहूं व सरसों की फसल में नुकसान होने का डर है। तेज हवा से कहीं कहीं खेतों में गेहूं व सरसों की फसल बिछ गई।

बृहस्पतिवार की रात के बाद तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं, जिसके साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई। इस अचानक बदले मौसम ने सबसे ज्यादा असर किसानों पर डाला है। किसानों ने बताया कि तेज हवा के कारण फसल झुक गई है, जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

किसानों का कहना है कि इतनी बारिश से अभी कुछ फसल ही गिरी है। हालांकि किसानों का कहना है आसमान में बादल छाऐ है, अगर अब बारिश हुई तो अधिक नुकसान होगा।

कृषि बैज्ञानिकों का कहना है कि जिलेभर में हल्की बूंदाबादी हुई है। इससे फसलों पर बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि तेज हवा में कुछ फसल गिर गई है। इससे फसल पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस