6:21 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में स्कूली बच्चे जोखिम के बीच कर रहे ई-रिक्शे से सफर, जिम्मेदार बेखबर

उझानी बदांयू 19 मार्च।

नगर में संचालित स्कूलों में लगे वाहनों की जांच और नियमों की अनदेखी पर कार्रवाई का दावा सिर्फ कागजी है। बच्चे मनमाने तरीके से ठूंस-ठूंस कर ई-रिक्शा से लाए और ले जाए जा रहे हैं।

ई-रिक्शा में सुरक्षा के किसी भी नियम का पालन नजर नहीं आता। चालक सीट के पास और अंदर सीट पर क्षमता से अधिक बच्चे बैठाए धड्डले से जा रहे हैं। ना कोई रोकने वाला ना टोकने वाला।

अभिभावकों के साथ ही ई-रिक्शा चालक भी नियमों को तोड़ रहे हैं। नियमों की अनदेखी कर हाईवे पर भी ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे चौराहे के पास एक ई-रिक्शे पर चालक ने अपने साथ तीन बच्चों को बैठा रखा था। खुद बिल्कुल लटककर वाहन चला रहा था। पीछे भी तीन-तीन बच्चे बैठे थे। अचानक से किसी वाहन का बचाव करने पर शायद एक साथ हैंडिल भी नहीं घूमता।

———

प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान ई-रिक्शा चालकों को दायीं तरफ एंगल लगवाने के निर्देश दिए गए थे, जिससे सवारी बाईं साइड में ही उतरें। बावजूद यह एंगिल भी कई ई-रिक्शोें से गायब दिखे। इसके बाद भी इनका संचालन बैरोकटोक किया जा रहा है
———–
स्कूली वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। नगर में भी जल्द औचक निरीक्षण कर अभियान चलाकर इन पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्कूल प्रबंधन को भी इसके लिए निर्देश दिए जाएंगे।
हरिओम गौतम एआरटीओ बदायूँ।

विज्ञापन एक्सप्रेस