उझानी नगर पालिका केम्पस में फिर खड़े हुए कूड़े लदे वाहन।
नगरपालिका कूड़ा निस्तारण को आज तक जगह ना ख़ोज सकी।

उझानी बदांयू 18 मार्च।
नगर पालिका के कूड़ा लदे वाहनों को सड़क किनारे खाली किए जाने का विरोध हर बार डेढ़- दो सप्ताह बाद सामने आ जाता है।
बुधवार पूर्वाह्न चालक कूड़ा लदे वाहन बाइपास किनारे गड्ढों में खाली करने पहुंचे तो इलाके के लोगों ने हंगामा कर उन्हें खदेड़ दिया। परेशान चालक कूड़े से भरे वाहन पालिका कार्यालय परिसर में खड़े कर गए।
नाम न छापने की शर्त पर एक कूड़ा वाहन चालक ने बताया कि पिछले कई दिनों से सड़क किनारे गड्ढों में कूड़ा डाला जा रहा था। बाईपास स्थित धुबिया तालाब के पास गड्ढों में जब वह लोडर वाहनों को खाली करने के लिए पहुंचे तो इलाके के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। हंगामा होने लगा तो चालक वाहन लेकर पालिका की ओर लौट पड़े।
कर्मचारियों ने नगर पालिका के सफाई निरीक्षक को भी अवगत करा दिया । कोई नतीजा नहीं निकला तो चालकों ने वाहनों को पालिका कार्यालय परिसर में ही खड़ा कर दिया। पालिका के वाहन चालकों का कहना है कि अफसर भी हकीकत से वाकिफ हैं, लेकिन समाधान खोजने की जरूरत महसूस नहीं की जा रही है। दो सप्ताह पहले देहात क्षेत्र की सड़कों के किनारे कूड़ा लदे वाहनों को खाली किया गया था। उस वक्त भी विरोध हो गया था। कूड़ा लदे वाहन तब भी पूरे दिन पालिका कार्यालय के सामने खड़े रहे थे। इससे पहले कछला,वितरोई, छतुइया और पटपरागंज इलाके में भी वाहन चालकों को विरोध का सामना करना पड़ा था। जबकि पटपरागंज में कूड़ा निस्तारण को नगर पालिका का डंपिंग ग्राउंड है लेकिन वहां भी ग्रामीणों के विरोध के चलते नगरपालिका कर्मचारी जाने से कतराते हैं। वहां लगी मशीनें भी जंग खा चुकी,व कई उपकरण चोरी भी हो चुके हैं। करोड़ों रुपए का कूड़ा निस्तारण केन्द्र सफेद हांथी साबित हुआ है।
राजेश वार्ष्णेय एमके
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

