5:06 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- विश्व हिन्दू परिषद् कार्यकर्ताओं ने नवरात्रि में मांस मछली की दुकानें बंद कराने को दिया ज्ञापन

उझानी – विश्व हिन्दू परिषद् कार्यकर्ताओं ने नवरात्रि में मांस मछली की दुकानें बंद कराने को दिया ज्ञापन।

नवरात्रि पर्व पर दुकानें बंद कराने को इंस्पेक्टर को दिया ज्ञापन।

उझानी-बदांयू 18 मार्च।

नवरात्रि के दौरान मांस और मछली की दुकानें बंद कराने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) व बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कोतवाली पहुंचे।
उन्होंने इंस्पेक्टर क्राइम गुड्डू सिंह यादव को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

विहिप के जिला उपाध्यक्ष पण्डित अरविंद शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बताया कि नवसंवत्सर व नवरात्रों की शुरुआत 19 मार्च 2026 (गुरुवार) से हो रही है जो 2 अप्रैल 2026 (पूर्णिमा) तक चैत्र शुक्ल पक्ष का पावन नवरात्रि पर्व मनाया जाएगा।

इस अवधि में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। ज्ञापन में श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए मंदिर मार्गों और प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास संचालित मांस, मछली और मदिरा की दुकानों को अस्थायी
रूप से बंद करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि नवरात्रि के नौ दिनों में पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय रहता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे में खुलेआम मांस की बिक्री से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत होती हैं और धार्मिक माहौल प्रभावित होता है।

बजरंगदल कार्यकर्ता गगन सक्सेना ने मंदिरों के आसपास स्वच्छता और पवित्रता बनाए रखने की भी मांग की, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पूजा-अर्चना कर सकें।
विहिप नेताओं ने प्रशासन से इस अवधि में विशेष रूप से मंदिरों के आसपास की दुकानों पर सख्ती बरतने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने का आग्रह किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आगे आंदोलन किया जाएगा।

इस दौरान बजरंग दल के पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इंस्पेक्टर क्राईम गुड्डू यादव ने ज्ञापन प्राप्त करने के बाद कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि मामले में नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस