7:31 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

एपीएम पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

। आज दिनांक 17.03.2026 को एपीएम पीजी कॉलेज उझानी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय
प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णु भगवान अग्रवाल ने क्रीड़ा ध्वज फहराकर किया, तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.हरिओम के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कियागया ।इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट को सलामी दी। महाविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर डॉ त्रिवेन्द्र कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को बैज लगाकर उनका स्वागत किया। उसके बाद महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रशिक्षक विकास बाबू के निर्देशन में क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज हुआ जिसमें सर्वप्रथम छात्र वर्ग की 5000मीटर दौड़ प्रतियोगिता प्रारम्भ हुई। जिसमें शुभम् ने प्रथम स्थान, विजय ने दूसरा स्थान एवं अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम दिवस की क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की 800 मीटर दौड़ आयोजित हुई जिसमें अभिषेक ने प्रथम स्थान, पुष्पेंद्र ने दूसरा स्थान एवं विजय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की 100मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कुमारी छाया ने प्रथम स्थान, कुमारी रोशनी ने दूसरा स्थान एवं सोनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात गोला फेंक, चक्का फेंक, लम्बी कूद, ऊंची कूद आदि प्रतियोगिता आयोजित की गयी। इस अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ. एम एस ए अग्रवाल ने सभी प्रतियोगियों के प्रदर्शन की सराहना की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत वशिष्ठ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. शुचि गुप्ता, डॉ. शिल्पी पांडे, प्रो. आदर्शकांता, प्रो. सौरभ, प्रो. संजीव, डॉ. जितेंद्र सिंह राणा, प्रो. जीतपाल, प्रो. रामकुमार, प्रो. आदेश, डॉ. सुष्मिता, प्रो. मनोज , प्रो. शालिनी एवं प्रो.अंशुल आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर शिशुपाल सिंह ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस