।
उझानी बदांयू 15 मार्च।
बदायूं कोतवाली क्षेत्र के बिल्सी मार्ग पर बीती रात एक केंटर विधुत पोल से टकरा गया इसमें बैठे इस्लामनगर थाने के गांव जाफरपुर निवासी पुष्पेंद्र (28 ) पुत्र अभयराम ककी मौत हो गई। केंटर चालक फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र कैंटर में बैठकर उझानी आ रहा था बीती रात एक बजे के आसपास कैंटर चालक अपना नियंत्रण खो बैठा ओर कैंटर अवंतिका वाटिका के पास सडक किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गया। व नाले में गिर गया, जिससे बैठे पुष्पेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पुष्पेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

