।
उझानी बदांयू 14 मार्च।
शहर में बढ़ती जाम की समस्या से राहगीरों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाजारों और प्रमुख सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात व्यवस्था चरमराती नजर आ रही है। रोजाना के जाम से कारोबार भी चौपट हो रहा है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
सड़क किनारे लगे ठेलों को भी हटवाने की मांग की जा रही है, क्योंकि इनके कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इनके हटने से मुख्य बाजारों में वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से राहत मिल सकती है।
अतिक्रमण को भी जाम की बड़ी वजह बताया जा रहा है। कई दुकानदार अपनी दुकानों के आगे तक सामान फैला देते हैं, जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है और यातायात प्रभावित होता है। इसके अलावा ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या भी बाजार में जाम का कारण बन रही है।
व्यापारियों का सुझाव है कि ई-रिक्शा के लिए अलग से मार्ग तय किए जाएं या फिर बाजार क्षेत्र में वन-वे व्यवस्था लागू की जाए। इससे यातायात सुचारु हो सकेगा और लोगों को जाम से राहत मिल सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अतिक्रमण हटाने और ई-रिक्शा के संचालन को नियंत्रित करने तथा सड़कों के चौड़ीकरण जैसे कदम जल्द उठाए जाएं।
—————
अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है। दुकानों के आगे तक रखा सामान जाम की एक मुख्य वजह है। ई रिक्शाओं के मार्ग तय किए जाएं या फिर बाजार में वन वे किया जाए। इससे राहत मिलेगी। अभिषेक वार्ष्णेय, दुकानदार।

ई रिक्शा की वजह से बाजार में जाम की समस्या बन जाती है। इनको बाजार में आने से रोका जाए। अभिनव सक्सेना युवा व्यापारी नेता।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

