10:24 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के किड्स प्लेनैट प्ले स्कूल में बच्चों ने उड़ाया अबीर-गुलाल

उझानी के किड्स प्लेनैट प्ले स्कूल में बच्चों ने उड़ाया अबीर-गुलाल

उझानी बदांयू 2 मार्च।

आज किड्स प्लैनेट प्ले स्कूल में होली सेलिब्रेशन बहुत ही खुशी और उत्साह के साथ मनाया गया। सभी बच्चों ने इस रंगों के त्योहार को बड़े आनंद से एंजॉय किया।

बच्चों ने रंग-बिरंगे कपड़े पहने, डांस किया, खेल खेले और एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल की बौछार की । गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं।

प्रबंधिका बंदना बब्बर ने कहा होली हमें प्यार, दोस्ती और खुशियाँ बाँटने का संदेश देती है। इस खास मौके पर बच्चों ने मिल-जुलकर हँसी-खुशी समय बिताया और त्योहार की असली भावना को महसूस किया।

श्री मती बब्बर ने कहा इस तरह के सेलिब्रेशन बच्चों को हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं।
हम सभी को हमेशा प्यार, सम्मान और खुशी के रंग अपने जीवन में भरते रहना चाहिए। इस मौके पर सभी शिक्षिकाऐं भी मौजूद रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस