इफ्तार के बहाने बिल्सी की फिजाओं में बदलाव की आहट ? क्या सपा से योगेंद्र तोमर।









बदांयू 1 मार्च।
बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में आज हर जुबान पर एक ही चर्चा है— क्या समाजवादी पार्टी से ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर। कल प्रयागराज में सलीम इकबाल शेरवानी के यहां रोजा इफ्तार पार्टी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ हुई मुलाकात ने आहट दे दी है। सलीम इकबाल शेरवानी का अनुभव और सहसवान विधायक बृजेश यादव का साथ… इशारा साफ है!
बिल्सी में हलचल तेज ?
प्रयागराज में जुटी सपा की ‘त्रिदेव’ शक्ति
राष्ट्रीय सचिव योगेंद्र सिंह तोमर,
राष्ट्रीय महासचिव सलीम इकबाल शेरवानी,व
विधायक बृजेश यादव,के साथ रोजा इफ्तार पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से हुई इस खास मुलाकात के बाद बिल्सी विधानसभा सीट पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
योगेंद्र सिंह तोमर की मजबूत दावेदारी से बदल सकते हैं बिल्सी विधानसभा के समीकरण।
कल प्रयागराज में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात साथ में सहसवान के कद्दावर विधायक बृजेश यादव की मौजूदगी ने साफ कर दिया है कि खिचड़ी बड़े चूल्हे पर पक रही है।
सियासी गलियारों में चर्चा जोरों पर है—क्या इस बार बिल्सी विधानसभा की कमान ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर के हाथों में होगी ? जनता की आवाज और समीकरण तो यही इशारा कर रहे हैं। खेला शुरू हो चुका है।
पूछने पर ठाकुर योगेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि में समाजवादी पार्टी का सच्चा सिपाही हूं,अगर पार्टी ने विश्वास जताया तो खरा उतरने को पूरा दमखम लगा दूंगा व बिल्सी विधानसभा पर सपा का झंडा बुलंद कर दूंगा ऐसा जनता के मिल रहे प्यार व समर्थन से संभव भी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

