






उझानी कोतवाली के सामने नशे में लड़खड़ाते दो सिपाहियों का वीडियो वायरल।
बदांयू 1 मार्च।
बदायूं की उझानी- कोतवाली के सामने दो सिपाहियों के नशे में लड़खड़ाने का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे उझानी कोतवाली गेट पर वीडियो बनाने पर भड़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा, “दो-चार और बना ले”। यह घटना पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करती है, क्योंकि सिपाहियों का नशे में होना और बदतमीजी करना गंभीर मुद्दा है। जानकारों का कहना है कि सिपाही मोहित व अभिनय छोंकर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिनकी दशा देखकर लगता है नशे की हालत में है। बदांयू एक्सप्रेस ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था मगर कार्यवाही ना हो सकी। पुलिस विभाग के सूत्र बताते हैं कि दोनों सिपाहियों पर उच्चाधिकारियों द्वारा जांच के बाद सख्त कार्रवाई होनी तय है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

