






उझानी के राजरानी शिशु मंदिर में नवनिर्मित बरामदे का एमएलसी ‘व्यस्त’ ने किया लोकार्पण।
बच्चों ने बिखेरी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अद्भुत छटा।
उझानी बदांयू 28 फरवरी।
आज शनिवार शाम राजरानी सरस्वती शिशु मन्दिर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच नवनिर्मित बरामदे का लोकार्पण एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त ने किया।
लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयपाल सिंह व्यस्त (MLC) का स्कूल के अध्यक्ष डाॅ आलोक कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक अभिषेक जैन ने फूल-मालाओं व प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
जगमोहन जी विभाग कार्यवाह बदायूं, जिला प्रचारक भरत लाल जी, व अमृत पाल सिंह का भी बुके भेंटकर स्वागत किया गया।
राजरानी सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहनों ने एक से एक सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया।
इस मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ आलोक कुमार गुप्ता, व्यवस्थापक अभिषेक जैन, कमलेश कुमार वार्ष्णेय उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य उमाशंकर ने किया
कार्यक्रम में समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

