10:24 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

रायफल तानकर जान से मारने की धमकी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

उझानी बदांयू 28 फरवरी।

नगर के पंजाबी कालोनी निवासी शैलेंद्र सिंह पुत्र ओमपाल सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखा है कि 26 फरवरी की रात 9 बजे के करीब बाईपास से गुजर रहे थे। तभी अनिल माहेश्वरी पुत्र नामालूम निवासी मोहल्ला भदवारगंज जिनको में पूर्ववत जानता हूँ । उक्त व्यक्ति ने मेरी गाडी के आगे अपनी Creta गाडी लगाकर मुझसे गाली गलौज करने लगा । गाली-गलौज का विरोध करने पर मुझसे बोला तुम साले बहुत हीरो बनता है मेरे थप्पड़ मार दिया और हाथ की ऊग्ली मरोड़ दी।

मै समझ नही पाया कि यह क्या हो रहा है । उसके बाद वह मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी गाडी में बैठ गया और गाडी से रायफल निकालकर मुझे दूर से दिखाकर गाली देने लगा। शेलेद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने जांच सबइंस्पेक्टर भारती सिंह को सोंपी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस