5:52 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

कोतवाली पर पंजीकृत अभियोग में शोएब को जेल में बितायी गयी अवधि के दण्ड तथा अर्थदण्ड

कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 241/2019 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट बनाम शोएब पुत्र जहीर निवासी नई सराय थाना कोतवाली जनपद बदायूँ की विवेचना विवेचक उ0नि0 शिवकुमार सिंह द्वारा पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय में आरोप पत्र प्रेषित किया गया । इस अभियोग को श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय,उ0प्र0 द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत चिन्हित करते हुए अभियोजन विभाग से समन्वय स्थापित करके समयबद्ध रुप से मॉनीटरिंग सेल जनपद बदायूं व पैरोकार का0 प्रमोद कुमार थाना कोतवाली द्वारा माननीय न्यायालय एडीजे-09/एनडीपीएस कोर्ट,बदायूँ में सशक्त पैरवी कर अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न कराई गयी, जिसके परिणामस्वरुप आज दिनाँक 19.02.2026 को माननीय न्यायालय एडीजे-09/एनडीपीएस कोर्ट,बदायूँ द्वारा दोषसिद्ध अभियुक्त शोएब उपरोक्त को अन्तर्गत धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में जेल में बितायी गयी अवधि के दण्ड तथा 12000/-रु0 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया । अर्थदण्ड अदा न करने पर 45 दिवस का अतिरिक्त कारावास भोगेगा । पैरवी करने वाले पैरोकार प्रमोद कुमार थाना कोतवाली तथा लोक अभियोजक श्री अतुल कुमार सिंह तथा विवेचक उ0नि0 श्री शिवकुमार सिंह का योगदान सराहनीय रहा ।

विज्ञापन एक्सप्रेस