।
पहले दिन फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में दिखा स्वास्थ्य, करियर, तकनीक और “नेशन फर्स्ट” का संदेश।
उझानी बदांयू 16 फरवरी।
एस्सेल ओडियन पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह का शुभारंभ ऊर्जावान वातावरण में हुआ। पहले दिन आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 82 विद्यार्थियों ने भाग लेकर रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामाजिक सरोकारों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की थीम “Health First – No Junk Food” के अंतर्गत बच्चों ने फल, सब्जियों व विभिन्न खाद्य पदार्थों का रूप धारण कर सशक्त संदेश दिया— “सेहत सर्वोपरि, जंक फूड से दूरी जरूरी।”
विद्यार्थियों ने बताया कि Health Fit, Career Super Hit का मंत्र ही सफलता की पहली सीढ़ी है।
“डिजिटल वर्ल्ड” थीम में पासवर्ड, ओटीपी, गूगल तथा वैज्ञानिक Marie Curie के रूप में बच्चों ने साइबर सुरक्षा, ज्ञान और वैज्ञानिक सोच का महत्व रेखांकित किया। संदेश स्पष्ट था— तकनीक वरदान है, यदि उसका उपयोग जिम्मेदारी और नैतिकता के साथ हो।
कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने “AI Warriors” के रूप में आधुनिक तकनीकी टूल्स जैसे Microsoft Copilot, Canva AI, Book Creator, Gemini और ChatGPT का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। विद्यार्थियों ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य के करियर का सशक्त आधार है, बशर्ते उसका उपयोग राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से किया जाए।
कक्षावार परिणामो में कक्षा 1 से 8 तक प्रतियोगिता में बच्चों में
प्रथम स्थान :-मिष्ठी , गार्गी ,राधिका अग्रवाल, कुलसुम, अवनी, पार्थ, मदीहा, आयुष वर्मा इनाया |
द्वितीय स्थान श्रेष्ठ , उरूज ,अदि ,अक्षिता , फातिमा, मानवी कश्यप, अनन्या, तमन्ना यादव |
तृतीय स्थान विधि, अजीना, अरीवा, नीतिका, इशबाह, दिव्यांशी , वंदना , सोम्या |
मान्या, आशी, गरिमा, आध्या, कंचन, वर्तिका, शिवन्या, सुकृति ने सांत्वना स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर दिया l
बच्चों में रूही, अग्रिमा, रिया, अनिरुद्ध, अबीर , अन्वी, मिष्ठी, समृद्धि, आरुष , अभिनव , सारांश, अलीना, काव्या, मान्या, भूमि, शिवांगी, दीपांशी, मानिक, माधव ,नेहा, हर्षा, आरव, कार्तिक, शाहवाज़, तनिष्क, आध्या, अयांश शर्मा, अदिति ,आदित्य, कुलसुम, सिद्धि, श्रद्धा, हिमेश , रूद्र, अंश, रूबल, बशिव, पलक,सुमित , आदित्य , अंश, दीपक यादव, फ़रिया, आयुष राठौर, सुमायरा, पारस आदि 82 विद्यार्थी शामिल हुये।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक Sudhanshu Gupta ने कहा, “Health is Wealth, करियर में उत्कृष्टता हमारा लक्ष्य है और ‘Nation First’ हमारी पहचान। विकसित भारत 2047 का सपना आज के जागरूक विद्यार्थियों से ही साकार होगा।”
प्रधानाचार्य विमल सिंह ने छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि आज के बच्चे केवल कलाकार नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में अग्रसर हैं।
यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वास्थ्य जागरूकता, करियर मार्गदर्शन, तकनीकी सशक्तिकरण और “राष्ट्र प्रथम” की भावना को समर्पित एक प्रेरक पहल साबित हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विमल सिंह, ऑफिस कोऑर्डिनेटर अक्षय सक्सेना, कोऑर्डिनेटर पूजा यादव, शिवानी ,रितिका , प्रियंका , रोज़ी, सृष्टि, रजनेश, सृष्टि अग्रवाल, कुसुम , इकरा, रोशन , आदि का सहयोग रहा।




badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

