6:16 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, बम-बम भोले के जयकारे के साथ किया जलाभिषेक

उझानी- बदांयू 15 फरवरी।

महाशिवरात्रि को लेकर रविवार को शहर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं के आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु विभिन्न शिवालयों में भाेर से भगवान शिव को जलाभिषक कर रहे हैं।

कोतवाली क्षेत्र के गांव बुर्रा फरीदपुर के ऐतिहासिक शिव मंदिर में देर रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली । हर हर महादेव व ओम नमः शिवाय के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया । भगवान भोलेनाथ को भांग धतूरा बेलपत्र दूध जल इत्यादि बड़े ही आस्था भाव के साथ अर्पण किया ।

वहीं, नगर के बड़े महादेव मंदिर, पुरानी अनाज मंडी के शिव राम मंदिर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने परिवार सहित जलाभिषेक किया। साथ-साथ बिजली घर के शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिली। अपने आस्था के अनुसार श्रद्धालु भगवान शिव को भांग, धतूरा, बेलपत्र, जल, गंगाजल, दूध इत्यादि से शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।

साहूकारा स्थित मैमिया मंदिर, बिहारी जी मंदिर तथा कुंआ वाला शिव मंदिर सहित गली मोहल्ले के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना से माहौल भक्ति से सराबोर हो रहा है। हर तरफ भगवान भोलेनाथ के भक्ति गानों की धुन सुनाई दे रही है। शिवालयों के बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस