3:35 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी में पुलवामा शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि। बच्चों को किया गया शैक्षिक सामग्री का वितरण

उझानी (बदायूं)।
14 फरवरी।

पुलवामा हमले में शहीद हुए हमारे वीर जवानों की स्मृति में प्राथमिक विद्यालय नेहरू नगर क्षेत्र उझानी, जनपद बदायूं में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्कर्ष चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) द्वारा परिवहन विभाग बदायूं के सहयोग से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बदायूं परिवहन विभाग में तैनात एआरटीओ हरिओम जी अपनी पत्नी और बच्चों के साथ उपस्थित रहे और उन्होंने पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को कॉपी, किताबें, पेंसिल, रबर, कटर सहित खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ बच्चों को प्रेरणा देने का कार्य करते हैं।
इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारी, परिवहन विभाग के कर्मचारी, शिक्षकगण एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों को सम्मान देना और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के प्रति जागरूकता फैलाना है ।

विज्ञापन एक्सप्रेस