।
उझानी-बदांयू 13 फरवरी।
नगर के एमजीपी ग्राउंड पर आयोजित 11 दिवसीय श्री राम कथा में बीती रात श्रृद्धालुओं का सैलाब उमड़ पडा। कथा वाचक रमेश भाई शुक्ल की भावपूर्ण सुनाई रामकथा में भक्त झूमने लगे। आरती के बाद श्रृद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया।
सुबह सुबह प्रतिदिन की तरह हवन-पूजन का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान मनीष गोयल सर्राफ, सिद्धांत गोयल सर्राफ, राकेश वर्मा सर्राफ व विश्वनाथ वर्मा, सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार मित्तल, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय बौबी, अंकुर वार्ष्णेय, भाजपा नेत्री करूणा सोलंकी, अवनीश चंद्र गोयल सर्राफ आदि ने हवन में बजरंग बली को पूर्णाहुति अर्पित अर सभी के मंगल की कामना की।


शाम पांच बजे कथावाचक रमेश भाई शुक्ल ने रामकथा में भगवान् राम व बजरंग बली के एक से एक सुंदर प्रसंग सुनाकर श्रृद्धालुओं को भक्ति में झूमने को मजबूर कर दिया। व्यासपीठ की आरती के बाद रोज की तरह भंडारे ठाकुर जी की प्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सुवीत वार्ष्णेय सर्राफ, राकेश वर्मा, मनोज वार्ष्णेय, शिवकिशोर माहेश्वरी, कोशलेन्द्र प्रधान, प्रवीण वार्ष्णेय, आदि मौजूद रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

