2:55 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

दिनदहाड़े गाय से बर्बरता, विरोध पर धमकी — पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

थाना कुंवरगांव क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे नाएरा पेट्रोल पंप के पास सर्विस रोड पर गाय के साथ कथित बर्बरता का मामला सामने आया है। घटना ने क्षेत्र में हलचल मचा दी।
दीपक शर्मा पुत्र वीरेंद्र कुमार शर्मा, निवासी कुंवरगांव, की तहरीर पर पुलिस ने अकरम पुत्र अनवर व तारीक पुत्र गुलजारी, निवासी ग्राम वनेई, थाना कुंवरगांव, के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रार्थी के अनुसार वह अपनी मोटरसाइकिल से खेत की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने देखा कि दोनों आरोपी एक गाय को रस्सी से बांधकर ले जा रहे थे और उसके साथ मारपीट कर रहे थे। आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी शिकायतकर्ता के साथ भी अभद्रता और मारपीट पर उतारू हो गए।
सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता के साथी अमित ठाकुर भी वहां पहुंच गए। पुलिस की मौजूदगी में गाय को गांव में सुरक्षित बांध दिया गया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट अनुज रस्तोगी कुंवरगांव

विज्ञापन एक्सप्रेस