उत्कृष्ट परिणाम की आशा के साथ इंटरमीडिएट की छात्राओं को दी विदाई।
संतोष कुमारी श्रवण कुमार अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर मे आशीर्वचन कार्यक्रम आयोजित।
उझानी। बदांयू 11 फरवरी।
संतोष कुमारी श्रवण कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उझानी में द्वादश के भैया बहनों के लिए आशीर्वचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीओ विद्युत विभाग प्रशांत वार्ष्णेय ने छात्रों को बोध कथा के माध्यम से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
मुख्य वक्ता डॉ संतोष गुप्ता ने विद्यार्थियों को अपने आशीष वचनों के माध्यम से जीवन में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इसी दौरान विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक रामकुमार ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य से छात्रों का मार्ग दर्शन किया।
विद्यालय के प्रबंधक रतन कुमार जिंदल ने सभी विद्यार्थियों के सफल परिणाम की कामना की।
मुख्य अतिथि भागवताचार्य दुष्यन्त शास्त्री कल्कि धाम संभल ने भैया बहनों से उनके आगामी लक्ष्य की जानकारी प्राप्त करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने सभी भैया बहनों के अच्छे परिणाम की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया, इस अवसर पर भैया बहनों ने भी अपने अनुभव साझा किए। विद्यालय के प्रबंधक रतन कुमार जिंदल ने छात्रों को अपना अमूल्य शुभाशीष प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का परिचय विद्यालय के उपप्रधानाचार्य शैलेंद्र शर्मा के द्वारा संपादित किया गया। प्रधानाचार्य ने समस्त अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य घनश्याम की उपस्थिति भी अत्यंत गरिमामयी रही।इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं छात्रगण उपस्थित रहे।


badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

