।
एपीएम पीजी कॉलेज में एनएसएस शिविर।
उझानी- बदांयू 11 फरवरी।
एपीएम (पीजी )कॉलेज में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय एकदिवसीय शिविर के अंतर्गत ” बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” अभियान के तहत ग्राम सरोरा मे डॉ शुचि गुप्ता व ग्राम गंगोरा में डॉ जितेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में रैली निकाली गई ।
रैली में स्वयंसेविकाओं एवं स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों को बेटियों को सुरक्षित वातावरण और सार्थक शिक्षा प्रदान करने के महत्व के बारे में जागरूक किया।
उन्होंने समझाया कि हम सभी को मिलकर बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए, ताकि वे सशक्त, शिक्षित और आत्मनिर्भर बन सकें तथा देश के समृद्ध निर्माण में अपना योगदान दे सकें। ग्रामवासियों को यह भी बताया गया कि यह अभियान जागरूकता फैलाने और लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने के लिए कार्य करता है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

