।
उझानी बदांयू 10 फरवरी।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसोमा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पूर्व मंगलवार को महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
मुख्य यजमान अशोक कुमार एवं उनकी पत्नी विमला के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं व क्षेत्र के लोगों ने कलश यात्रा में सहभागिता की। मनोकामेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर गाँव के मुख्य मार्गों से होती हुई कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची। जहां विधि-विधान के साथ कलशों में पवित्र जल भरा गया।
इसके पश्चात यात्रा पुनः मंदिर परिसर लौटी। यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
इस अवसर प्रधान सतेंद्र साहू, ओमकार, नन्दकिशोर, सोनपाल,मोहनलाल, बालक राम,कुलदीप, प्रीती, अंजली, राजकुमार, पूनम,सोमबती, शशी, आशा,विमला सहित भारी संख्या में महिलाएं -पुरुष उपस्थित रहे ।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

