।
उझानी- बदांयू 10 फरवरी।
एपीएम (पीजी )कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम एक दिवसीय शिविर के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर शुचि गुप्ता ने ग्राम सरोरा में तथा छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र सिंह राणा ने ग्राम गंगोरा में स्वच्छता रैली निकाली व स्वयंसेवक व स्वयंसेविकाओं ने गांव के लोगों को जागरूक किया




छात्र छात्राओं ने ग्रामीणों को समझाया कि अपने आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखें गढ्ढों में पानी न भरने दे जिससे कीटाणु न फैले कचरे के उचित प्रबंधन के लिए अलग-अलग कूड़ेदानों का प्रयोग करें जिससे पूरा समाज स्वस्थ्य रहे, सड़कों, पार्को और बस स्टैंड जैसी सार्वजनिक जगहों को साफ रखें भोजन बनाने और खाने से पहले हाथ धोना व साफ बर्तनों का उपयोग करना भोजन को ठीक से स्टोर करके रखना ताकि भोजन जनित बीमारियां न हो आदि के बारे में जानकारी दी व उनसे बचाव के उपाय भी बताएं l

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

