7:19 pm Monday , 20 July 2026
BREAKING NEWS

गांव सुकटिया में चोराहे पर गंदे पानी को लेकर ग्रामीणों का पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन।

उझानी – गांव सुकटिया में चोराहे पर गंदे पानी को लेकर ग्रामीणों का पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन।

उझानी-बदांयू 8 फरवरी।

कादर चौक थाने के गांव सुकटिया में मेन चोराहे पर जमां गंदगी व पानी को लेकर ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता सत्यवीर सिंह यादव के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर मांग की है कि आऐ दिन होने वाले हादसे से लोग चोटिल हो रहे हैं।

आज एक बाइक सवार के फिसलते ही ग्रामीणों का ग़ुस्सा फूट पडा उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।इस मौके पर कांग्रेस नेता सत्यवीर सिंह यादव, भानु प्रताप, राजकुमार, रंजीत सक्सेना,मुकेश यादव,आकाश शर्मा,अनुज कुमार, मोरपाल,संजय व राजू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस