स्काउट गाइड को मिले प्रमाण पत्र
उझानी बदांयू 7 फरवरी।
विद्या मंदिर इंटर कालेज में स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रमाण पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य शैलेन्द्र यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने स्काउट गाइड को प्रवेश, प्रथम सोपान, द्वितीय सोपान के प्रशिक्षण शिविर के प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग जीवन जीने की एक सशक्त पद्धति है। बच्चों और युवाओं में अनुशासन, सेवा भाव, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता जैसे गुणों का विकास करती है, जो उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाती है।प्रधानाचार्य शैलेन्द्र यादव ने कहा कि बच्चे समय की कीमत समझें। स्काउटिंग का प्रशिक्षण पाकर हर क्षण को उपयोगी बनाएं। हर समय किसी भी आपदा में लोगों की मदद के लिए तैयार रहें। आंदोलन युवाओं को कर्त्तव्य, त्याग और राष्ट्रसेवा की भावना पैदा करता है। इस मौके पर अयोध्या प्रमाद डिग्री कालेज के प्रशिक्षु आकाश कुमार, प्रीती कुमारी, श्याम, शिक्षिका नाजिमानी, किरन सागर, मंजू यादव, रिंकी देवी, गार्गी जैन, शिवानी, सुधीर कुमार सिंह, रईस अहमद, राजेश भारती आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

